रायपुर/अभनपुर। मानस शक्ति केंद्र खिलोरा के तत्वाधान में दावड़ा यूनिवर्सिटी में पूज्यपाद संत गोस्वामी तुलसीदास जी का 529वां जन्मोत्सव मानाया गया। जिसमें मां कौशिल्या जिला मानस संघ रायपुर से समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। प्रथम चरण के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिन्मय दावड़ा थे। अध्यक्षता यशवंत साहू ने की।

इस दौरान 5 मानस मंडलियों द्वारा संगीत मय मानस गान किया गया। मोहित साहू ने पूज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शत्रुघ्न सिन्हा, यशवंत साहू, कोमल साहू, फतीश साहू, पोषण साहू, नकुल निषाद, खेदराम पटेल, बिसाहू साहू, राजेंद्र वर्मा, किशोर गोस्वामी, कुलदीप साहू, दिली प ठाकुर, रोहित साहू, मेशुल साहू, ईश्वर साहू, लीलावती साहू, जामबाई साहू सहित समस्त पदाधिकारी एवं 52 मानस मंडलियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में गुरु शिष्य मिलन आकर्षण का केंद्र रहा। इस चरण के मुख्य अतिथि विधायक इंद्र कुमार साहू थे। अध्यक्षता तारासिंह चौहान ने की विधायक इंद्र कुमार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानव को जीवन जीने की कला श्रीराम चरित मानस ग्रंथ से मिलती है।तुलसीदास जी द्वारा रचित रामायण ग्रंथ से प्रभु श्रीराम के आदर्श भाव के रास्ते पर चलने का प्रेरणा सभी को मिले, यही कामना है। तारा सिंह चौहान ने कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध पिता और पुत्र की तरह होना चाहिए।