रायपुर। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकार आरक्षक भर्ती की दूसरी सूची तुरंत जारी करें। 2023-2024 के आरक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम की दूसरी सूची लगभग 1600 पदों की सरकार घोषित नही कर रही है। सूची घोषित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले पांच दिनो से कवर्धा में उपमुख्यमंत्री जो की गृहमंत्री भी है। विजय शर्मा के कार्यालय के सामने धरने पर है। सरकार किस कारण से सूची घोषित नहीं कर रही, जब चयन प्रक्रिया पूरी हो गयी है, तब परिणाम क्यों घोषित नहीं किये जा रहे? किसको उपकृत करने सैकड़ो बच्चो का भविष्य अंधकार में डाला जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि अभ्यर्थियो का आरोप है कि जो पहली सूची जारी हुई है, उसमें एक-एक अभ्यर्थी का नाम 7 से 8 जिलो में है। यह जानबूझकर की गयी गड़बड़ी है। ताकि भर्ती में इसकी आड में घोटाला किया जा सके। भाजपा सरकार भर्तियों भ्रष्टाचार करके युवाओं के सपनों को बेच रही है। सरकार में बैठे हुये लोग अपनी जेबे भरने के लिये प्रदेश के गरीब होनहार युवाओं के साथ अन्याय कर रहे।
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि प्रदेश में वन एवं पुलिस की भर्तियों में बोलियां लग रही। कांग्रेस मांग करती है इन भर्तियों की पूरी भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई से अथवा उच्च न्यायालय के जज से जांच करवाई जाये। जिलों में आरक्षक भर्ती के साथ वन विभाग में वन रक्षकों की भर्ती में भी घपले हो रहे है। पूरे प्रदेश के सभी जिलों में चल रही आरक्षक भर्ती और वन विभाग की भर्तियों में खुले आम बोलियां लगाई गयी थी। राजनांदगांव आरक्षक भर्ती के भ्रष्टाचार का खुलासा भी हो चुका है। बड़े अधिकारियो और सत्त रूढ़ नेताओं चहेतो की भर्तियां सुनिश्चित करने शारीरिक परीक्षण में अधिक नंबर पक्षपात पूर्वक दिया गया था। हैदराबाद की एक कपंनी को वन एवं पुलिस विभाग में शारीरिक परीक्षण का ठेका दिया गया। कंपनी से मिली भगत करके पूरा गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की गयी थी।