
० ऑनलाइन मीटिंग में लिए गया निर्णय, शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनरतले होगा आयोजन
जगदलपुर। बस्तर जिलेभर के समस्त शिक्षकगण 25 अगस्त को टेट मुक्ति रैली निकालकर मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, शिक्षा सचिव और डीपीआई के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक गण डॉ लुदरसन कश्यप और शैलेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में जिला स्तरीय बैठक में गुरूवार को कहा कि वे टेट मुक्ति हेतु छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनरतले प्रदर्शन उग्र प्रदर्शन करेंगे। धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम स्थानीय मंडी प्रांगण में दोपहर एक बजे से होगा। जिसमे समस्त शिक्षक गण अर्धांवकाश लेकर शामिल होंगे। सभा के पश्चात मंडी प्रांगण से रैली निकाली जायेगी, जो कि चांदनी चौक होते हुये जिला कलेक्ट्रेट पहुंचेगी, जहाँ कलेक्टर महोदय को मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और डीपीआई संचालक को ज्ञापन सौंपा जायेगा।
शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संचालक गण ने कहा है कि संविलियन ब्रांड शिक्षक नेता संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, केदार जैन का नारा है कि “हमने दिलाया है, हम ही दिलाएंगे”। इस पर समस्त शिक्षकों को पूर्ण भरोसा है। पूर्व में नियुक्त शिक्षकों के भर्ती और पदोन्नति नियम में टेट अनिवार्य नहीं है। यह सोचने का विषय है कि 28 वर्ष की सेवा अनुभव के बाद भी शिक्षकों को टेट जैसे परीक्षा दिए जाने जबरदस्ती किया जा रहा है। जिला संयोजकों ने कहा है कि टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवा सुरक्षा दिलाने की गारंटी छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा की है।
ऑनलाइन मीटिंग में जिला संचालकगण डॉ लुदरसन कश्यप, शैलेन्द्र तिवारी, सुधीर दुबे, हरेंद्र राजपूत, तुलादास मानिकपुरी, अमित पॉल, नीलमणी साहू, अमित अवस्थी, भुनेश्वर नाग, बुधराम कश्यप, रूद्र नारायण भारद्वाज, शत्रुधन कश्यप, हरदास शांडिल्य, दर्शाना जैन, अल्पना, जुलेखा शाह, हेमन्त मंडावी, मनीष ठाकुर, राजेश देशमुख, मो ताहिर शेख, विनय सिंह, मोहन कूदराम, योगेश हरदये, गुप्तेश्वर जोशी, अश्वनी कुर्रे सहित बड़ी संख्या में संघर्ष मोर्चा के शिक्षक गण शामिल हुये।