रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM) में छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमियों की प्रतिभा, संघर्ष, नवाचार और व्यावसायिक उपलब्धियों को विशेष सम्मान मिला। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मधु अरोरा, प्रदेश महामंत्री पिंकी अग्रवाल और प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेरणा भट्ट ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
मधु अरोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाओं की उद्यमशीलता आज देशभर में अपनी अलग पहचान बना रही है। महिलाएं अब परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ व्यापार, उद्योग और स्टार्टअप के क्षेत्र में भी नेतृत्व कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमियों का सम्मान उनके व्यक्तिगत प्रयासों के साथ-साथ प्रदेश की बढ़ती आर्थिक शक्ति और महिला सशक्तिकरण का भी सम्मान है।

उन्होंने भारतीय व्यापार महोत्सव की सफलता के लिए सांसद एवं CAIT के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल को बधाई दी। मधु अरोरा ने कहा कि उनके नेतृत्व में CAIT ने व्यापारी समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रवीण खंडेलवाल हर समस्या को अपना समझकर समाधान निकालने का प्रयास करते हैं और यही प्रभावी नेतृत्व की पहचान है।
मधु अरोरा ने CAIT के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया, राष्ट्रीय चेयरमैन बृजमोहन अग्रवाल, राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी, विक्रांत अब्रोल, रामगोपाल वर्मा सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया।
नारी वंदन अवॉर्ड्स में छत्तीसगढ़ की तीन महिलाओं को सम्मान
भारतीय व्यापार महोत्सव के दौरान आयोजित ‘नारी वंदन अवॉर्ड्स’ में छत्तीसगढ़ की एकता ठाकुर, अनुराधा साहू और अर्चना को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा सम्मानित किया गया। मधु अरोरा ने इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया।
उन्होंने CAIT Women Wing की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि नारी वंदन हॉल में देशभर की महिला उद्यमियों को मंच देना ऐतिहासिक पहल रही। उन्होंने पांच दिनों तक महिला उद्यमियों से संवाद करने, उनके स्टॉल पर जाकर उत्साह बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के प्रयासों की भी सराहना की।
कार्यक्रम में आरती बदल, सचिव और रीना गांधी, कोषाध्यक्ष CAIT Women Wing सहित विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों और सदस्यों के योगदान की भी सराहना की गई। कार्यक्रम की एंकरिंग निहारिका त्रिपाठी ने की।
रायपुर और बिलासपुर टीम से मधु अरोरा, प्रेरणा भट्ट, निहारिका त्रिपाठी, प्रतिज्ञा सिंह, फिरोज खान सहित अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
मधु अरोरा ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव की सफलता में CAIT के प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिला विंग की सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिला उद्यमिता को नई दिशा और ऊर्जा देने के साथ देश की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में CAIT, युवा कैट एवं कैट महिला विंग के अमर पारवानी, विक्रम सिंहदेव, परमानंद जैन, अवनीत सिंह, विजय पटेल, भरत जैन, शंकर बजाज, मधु अरोरा, प्रेरणा भट्ट, निहारिका त्रिपाठी, कन्हैया गुप्ता, जयराम कुकरेजा, निलेश मुदड़ा, कान्ति पटेल, रतनदीप सिंह, विक्रांत राठौर, हिमांशु वर्मा, मनीष सोनी, सर्वेष दौलतानी, अर्नीबन चटर्जी सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।