जगदलपुर। बस्तर संभाग शौंडिक समाज के तत्वावधान में महादेव घाट से धरमपुरा स्थित गणपति सिद्धेश्वर शिवालय मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। इस पावन यात्रा में समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्गों ने पूरे उत्साह, उमंग और श्रद्धा के साथ सहभागिता निभाई। यह कांवड़ यात्रा आस्था, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का मिसाल बन गई।

भगवान शिव को कांवड़ के माध्यम से पवित्र जल अर्पित करना हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और परंपराओं का प्रतीक है। शौंडिक समाज सदैव अपने संस्कार, संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करता रहा है।
समाज के अध्यक्ष ने कांवड़ यात्रा में शामिल हुए समाज के प्रत्येक परिवार एवं सभी श्रद्धालुओं को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। समाज के आह्वान पर इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आप सभी ने सामाजिक एकजुटता, भाईचारे और हमारी गौरवशाली संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। बाबा भोलेनाथ सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और समाज में सुख, शांति, समृद्धि एवं एकता बनी रहे।