जगदलपुर। ऑल इंडिया परिसंघ बस्तर संगठन को मजबूत करने और समाजहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। जिला अध्यक्ष सतीश वानखेडे ने चमकौर सिंग को जिला उपाध्यक्ष, बस्तर तथा लखेश्वर बघेल को जगदलपुर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस अवसर पर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दोनों को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
जिला अध्यक्ष सतीश वानखेडे ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी केवल पद तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में साथ खड़ा होना, जरूरतमंदों की आवाज उठाना और सामाजिक एकता एवं भाईचारे को मजबूत करना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप सक्रियता से कार्य करने और समाजहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की अपेक्षा जताई।