यूपीआई पर शुल्क यानी जनता की जेब पर सीधा हमला, मोदी सरकार अपना फैसला वापस ले – धनंजय सिंह

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यूपीआई पर शुल्क लगाने की बात सामने आना मोदी सरकार की जनविरोधी आर्थिक सोच को उजागर करता है। जिस यूपीआई को देश की डिजिटल क्रांति की पहचान बताकर प्रचारित किया गया, आज उसी के इस्तेमाल पर आम जनता से पैसा वसूलने की तैयारी क्यों?

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनजंय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने पहले जनता को कैशलेस भुगतान की ओर धकेला, अब उसी व्यवस्था को कमाई का जरिया बनाने की कोशिश हो रही है। देश का छोटा दुकानदार दिनभर में दर्जनों डिजिटल भुगतान करता है। यदि हर लेनदेन पर शुल्क लगा, तो इसका सीधा असर उसके मुनाफे और आम उपभोक्ता की जेब पर पड़ेगा।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा क्या मोदी सरकार अब चाय, सब्जी, दूध और छोटी-छोटी खरीदारी पर भी जनता से डिजिटल भुगतान का शुल्क वसूलेगी? सरकार को जनता की सुविधा के लिए बनाई गई व्यवस्था को कमाई का एटीएम बनाने की कोशिश बंद करनी चाहिए। देश की जनता पहले ही महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक दबाव से परेशान है। ऐसे समय में यूपीआई पर नया शुल्क लगाना जनता के जख्म पर नमक छिड़कने जैसा होगा।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की यूपीआई पर शुल्क नहीं जनता को राहत देना चाहिए। डिजिटल भुगतान पर टैक्स नहीं महंगाई बढ़ेगी आमदनी कम होगा खर्चा बढ़ेगा। इसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ेगा।जेब काटना बंद किया जाये।यूपीआई पर शुल्क लगाने का फैसला तत्काल वापस लिया जाए।