विश्व आदिवासी दिवस पर जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप ने दी शुभकामनाएं, संस्कृति और अधिकारों के संरक्षण का दिया संदेश

० 9 अगस्त के अवसर पर आदिवासी समाज की परंपरा, संस्कृति और सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का किया आह्वान

बकावंड। विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) के अवसर पर जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप ने क्षेत्रवासियों एवं समस्त आदिवासी समाज को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराएं, लोककला, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामाजिक जीवन हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ने देश की सांस्कृतिक विविधता और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ उनकी परंपराओं और पहचान का सम्मान करते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ना आवश्यक है।

खेमेश्वरी कश्यप ने लोगों से अपील की कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सभी समाज की एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का संकल्प लें तथा आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास में अपनी सकारात्मक भागीदारी निभाएं।

उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय जोहार, जय आदिवासी समाज” के उद्घोष के साथ करते हुए सभी नागरिकों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं।