हरेली के पोस्टरों मे छत्तीसगढ़ महतारी का फोटो नहीं होना भाजपा की छत्तीसगढ़ विरोधी मानसिकता – कांग्रेस

रायपुर। हरेली त्यौहार केे सरकारी पोस्टरों विज्ञापनों मे छत्तीसगढ़ महतारी के फोटो नही लगाने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि हरेली के पोस्टरो मे छत्तीसगढ़ महतारी का फोटो नही होना भाजपा की छत्तीसगढ़ विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। हरेली त्यौहार के पोस्टरों में छत्तीसगढ़ महतारी का फोटो नही लगाने के लिये सरकार को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिये। यह छत्तीसगढ़ महतारी के साथ-साथ प्रदेश की तीन करोड़ छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हरेली माना जाता है। छत्तीगसढ़ की परंपरा और संस्कृति का प्रतिबिम्ब हरेली त्यौहार में दिखता है। छत्तीसगढ़ का हर नागरिक गांव से लेकर शहरों तक उत्साह से हरेली त्यौहार को मनाते है। बेहद दुर्भाग्यजनक है कि राज्य सरकार के द्वारा पोस्टर विज्ञापन लगाया गया है उन पोस्टरों विज्ञापनों में राज्य की महतारी का फोटो नही है। पहले भाजपा सरकार में हरेली के त्यौहार को सरकारी स्तर में मनाते नही थे। कांग्रेस की सरकार में हरेली त्यौहार को मनाना शुरू किया गया था। लेकिन अब भाजपा सरकार को छत्तीसगढ़ महतारी का फोटो लगाने से परहेज है। यह भाजपा की छत्तीसगढ़ विरोधी सोच और मानसिकता को दर्शाता है।