जगदलपुर विधायक कार्यालय में सुंदरकांड का हुआ आयोजन

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के उत्तम स्वास्थ्य, शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु होने की मंगल कामना के लिए आज नयापारा विधायक कार्यालय में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। नयापारा विधायक कार्यालय में आयोजित सुंदरकांड पाठ में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने प्रभु श्री हनुमान से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना की। सभी पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं ने कामना करते हुए कि किरण देव शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः ऊर्जा, उत्साह एवं समपर्ण के साथ जनसेवा संगठन को सशक्त बनाने कार्यो में सक्रिय हो। इस दौरान विद्याशरण तिवारी, जिला अध्यक्ष  वेदप्रकाश पांडे,महापौर संजय पांडे, संग्राम सिंह, आशुतोष पांडे, राजेश श्रीवास्तव, रजनीश पानीग्राही,परेश बेसरा,योगेश ठाकुर, महेश्वरी ठाकुर, अविनाश श्रीवास्तव, प्रकाश झा, अभिलाष यादव,उदय दुबे, चंद्रकांत सेठिया,एवं पदाधिकारी, कार्यकर्ता,मंडल पदाधिकारी व क्षेत्र वासी एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *