बैज ने पूरे देश में रौशन कर दिया कांग्रेस का दीपक

0 छग कांग्रेस कमेटी को मिला पहला स्थान 
0  संगठन निर्माण एवं कांग्रेस कनेक्ट सेंटर की बेहतर रिपोर्टिंग में बड़ी उपलब्धि : सुशील मौर्य
0 पीसीसी चीफ दीपक बैज का जगदलपुर में हुआ जोरदार स्वागत
जगदलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नई दिल्ली में आयोजित समीक्षा बैठक में बेहतर संगठन निर्माण एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कनेक्ट सेंटर की प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के जगदलपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल रहा।
.इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष श्री सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीपक बैज का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें प्रदेश कांग्रेस संगठन को देश में प्रथम स्थान दिलाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं गईं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह उपलब्धि केवल छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सफलता नहीं, बल्कि बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय है। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि संगठन शक्ति किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होती है और मजबूत संगठन के आधार पर ही जनहित के मुद्दों को मजबूती के साथ जनता के बीच उठाया जा सकता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन निर्माण को प्राथमिकता देते हुए बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों का ही परिणाम है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की समीक्षा में छत्तीसगढ़ कांग्रेस को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन लगातार सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। कांग्रेस कनेक्ट सेंटर के माध्यम से संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सुशील मौर्य ने कहा कि बस्तर जैसे आदिवासी अंचल से आने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कांग्रेस को मिली यह उपलब्धि बस्तर के लिए भी विशेष गौरव का विषय है। बस्तर की धरती ने हमेशा कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर परिस्थिति में पार्टी की विचारधारा और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को कायम रखा है। आज संगठन निर्माण के क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस का देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना बस्तर के एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए गर्व और उत्साह का अवसर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठनात्मक गतिविधियों, जनसरोकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर और अधिक मजबूती के साथ कार्य करते हुए जनता की आवाज बनेगी। साथ ही यह उपलब्धि आने वाले समय में संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को और अधिक ऊर्जा एवं उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगी। इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व सभापति कविता साहू, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, कोमल सेना, वीरेंद्र परिहार, अतिरिक्त शुक्ला, लेखन बघेल, अभिषेक नायडू, विजय सिंह, अमरनाथ सिंह, सुनीता सिंह, जाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्ला खान, सुषमा सुता, अनुराग महतो, नीतीश शर्मा, रविशंकर तिवारी, निकेत राज झा, विशाल खंबारी, बलराम यादव, सूर्यापानी, संतोष सेठिया, फूलसिंह बघेल, राजेंद्र पटवा, रोजविन दास, महेश ठाकुर, एम वेंकट राव, महेश द्विवेदी, भोजराज नाग, ललिता राव, महादेव नाग, चमन देहारी,गणेश सेठिया, आदर्श दलाई, मोहसिन खान, तरनजीत सिंह, सलीम अली, विक्रांत सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *