भाजपा सरकार शिक्षकों की सेवा अवधि घटाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही – धनंजय सिंह

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनजंय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षक एलबी की सेवा अवधि की गणना में कटौती कर के 1 लाख 60 हजार से अधिक शिक्षको के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। 2018 से सेवा अवधि की गणना से शिक्षको को पेंशन और अन्य लाभ कम मिलेगा। 2018 के पहले उनके द्वारा की गई सेवा तो बेकार हो गया। ये शिक्षको के साथ अन्याय है पूर्व रमन सरकार के दौरान शिक्षा कर्मियों को सिविलियन करने नियुक्ति आदेश से 8 साल की सेवा को आधार बनाया गया। उस आधार पर सिविलियन किया गया। तो रिटायरमेंट के बाद पेंशन औऱ अन्य लाभ देने भी नियुक्ति दिनांक से ही सेवा अवधि की गणना होनी चाहिये। लेकिन सरकार की मंशा शिक्षको के अहित की है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार के सेवा अवधि में कमी करने के दमनकारी फेसले से शिक्षको का रिटायरमेंट के बाद का समय आर्थिक कष्टकारी होगा। पूरी उम्र स्कूलों में शिक्षा देने बच्चो के भविष्य संवारने में अपनी उम्र न्यौछावर करने वाले शिक्षक़ो का भविष्य रिटायरमेंट के बाद अंधकार मय होगा। ऐसे में सरकार को सवेदनशीलता दिखानी चाहिए। माननीय न्यायालय ने भी सरकार को मानवीय और सवैधानिक पहलुओ के आधार पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। सरकार को शिक्षको के हित मे फैसला लेना चाहिये। उनकी सेवा अवधि की गिनती नियुक्ति आदेश आधार पर की जाये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *