टिप्पर की ठोकर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत

जगदलपुर। चित्रकोट मुख्यमार्ग पर देर शाम भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। छापर भानपुरी के पास तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।घटना स्थल ही बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बड़ांजी थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेज दिया है। मृतकों की पहचान छापर भानपुरी निवासी पीलाराम कश्यप और जीरो राम के रूप में हुई। थाना प्रभारी राजेश राठौर ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी प्रत्यक्षदर्शी नहीं होने से दुर्घटना किस वाहन से हुई इसका पता नहीं चल पाया है।सीसीटीवी के आधार पर फिलहाल जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह यह हादसा करमगुड़ा प्राथमिक स्कूल के पास हुआ, बता दें कि इस मार्ग में रेत उत्खनन में लगे टिप्पर वाहन तेज रफ्तार में रेत तस्करी को अंजाम देने में लगे रहते है, घटना के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से टिप्पर लेकर फरार हो गया, वाहन की पहचान करने के लिए बड़ाजी पुलिस जगदलपुर चित्रकोट मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लगी हुई है। वहीं हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, पहले मृतकों के शवों को कांटिनेंटल हॉस्पिटल भेजा गया डॉक्टरों द्वारा मृत्यु की पुष्टि किए जाने के बाद शवों को मेडिकल कॉलेज डिमरामपाल पीएम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है मृतकों की पहचान गांव के सरपंच मुन्नालाल कश्यप के भाई पीलाराम कश्यप (28) और अन्य मृतक की पहचान जीरो कश्यप (31) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *