गौ सम्मान आह्वान के तहत निकली कलश शोभायात्रा

० किया विजय मंत्र का जाप और भजन भी 
जगदलपुर। गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत संपूर्ण भारत सहित जिला मुख्यालय जगदलपुर में भी सवा घंटे तक विजय मंत्र का जाप किया गया। तत्पश्चात भजन-कीर्तन के साथ श्री जगन्नाथ मंदिर से जिला कलेक्टर कार्यालय तक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।
इस कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे, प्रबुद्ध महिलाओं और जिलेभर से सैकड़ों गौभक्तों एवं सनातन धर्मावलंबियों ने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूरे बस्तर जिले के 1 लाख 25 हजार 27 नागरिकों ने हस्ताक्षर कर इस अभियान को अपना समर्थन प्रदान किया।हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्रमाता अथवा राज्य माता का संवैधानिक दर्जा प्रदान करने और संपूर्ण भारत में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है।यह अभियान गौ संरक्षण, गौ संवर्धन एवं भारतीय संस्कृति के सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण जन आंदोलन है। बस्तर जिले सहित देशभर से प्राप्त जनसमर्थन यह सिद्ध करता है कि समाज गौ माता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *