महतारी वंदन योजना से जुड़ी 70 लाख से अधिक महिलाओं की निजी जानकारी असुरक्षित – धनंजय सिंह

रायपुर। महतारी वंदन योजना की सरकारी पोर्टल से हितग्रहियों की निजी जानकारी चोरी होने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गम्भीर नही है। महतारी वंदन योजना पोर्टल से जुड़ी 70 लाख से अधिक हितग्रहियों की निजी जानकारी साईबर अटैक कर चोरी की जा रही है। विदेशों में बेचा जा रहा है। छत्तीसगढ़ की महिलाओं की निजी जानकारी डार्क वेब के माध्यम से रूस के साईबर बाजार में खुलेआम बेचने की जानकारी आ रही है। इसका खुलासा साईबर एक्सपर्ट के द्वारा किया गया है, ये बेहद चिन्ता का विषय है। योजना से जुड़ने महिलाओं के आधारकार्ड, बैंक डिटेल, फिंगर प्रिंट्स लिए गये। अब यही महिलाओं के लिए बड़ा खतरा बन गया है। पहले भी महतारी वंदन योजना से जुड़ी महिलाओं की निजी जानकारी भाजपा को देने के आरोप लगे थे। अब साइबर अटैक की जानकारी डरावना है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार बताये महिलाओं की निजी जानकारी पोर्टल से चोरी कैसे हो गई? ये तो महिलाओं के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। महतारी वंदन योजना की पोर्टल को लेकर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे बरती गई? इसके लिए जिम्मेदार कौन? सरकार ने डाटा चोरी होने की जानकारी के बाद सुरक्षा के लिए क्या उपाय किये है? वैसे भी डिजिटल अपराध बढ़े हुये है। ऐसे में पोर्टल से जानकारी चोरी होने के बाद महिलाओं के साथ कोई अनहोनी होगी उसकी जिम्मेदारी किसकी? सरकार स्थिति स्पष्ट करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *