0 मोगरापाल में सुंडी समाज की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
बकावंड। बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड अंतर्गत ग्राम मोगरापाल में रविवार को सुंडी समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं गणमान्य सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना, सामाजिक एकता को मजबूत करना तथा नई कार्यकारिणी का गठन करना था।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समाज के सभी सदस्यों ने एकमत होकर पदाधिकारियों का चयन किया तथा समाज के विकास, शिक्षा, सामाजिक सुधार, युवा सहभागिता एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार घोषित की गई
संरक्षक: मंगलराम सेठिया
सह संरक्षक: मधु सेठिया
अध्यक्ष: धनेश सेठिया
उपाध्यक्ष: जीतू सेठिया
उपाध्यक्ष: बलराम सेठिया
सचिव: महनाथ सेठिया
कोषाध्यक्ष: लबकुश सेठिया
बैठक में समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। युवाओं को समाज की गतिविधियों से जोड़ने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा समाज के हितों की रक्षा के लिए नई कार्यकारिणी सक्रिय भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। उपस्थित समाजजनों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी समाज की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और संगठन को नई दिशा देने का कार्य करेगी।