
० तारापुर गांव में किया गया पौधरोपण भी
जगदलपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा सेवा सप्ताह के तहत ग्राम तारापुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलत आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश क्षेत्रीय संयोजक विश्ववर्धन भट्ट, प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी, प्रांत संयोजक शुभम नाग, प्रांत सह संयोजक यशपाल साहू, प्रांत सेवा प्रमुख सौरभ देवांगन, विभाग मंत्री कांति लाल साहू, विभाग सह मंत्री श्रीनिवासन रेड्डी, विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप, जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, योगेंद्र कौशिक जिला संयोजक विष्णु ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, जिला पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जबीता मंडावी, जिला उपाध्यक्ष जागेश्वर साहू, प्रेम चालाकी तारापुर के सरपंच बेनूराम कश्यप, उप सरपंच, जगदलपुर नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु, नगर सह मंत्री भवानी चौहान, नगर सह संयोजक अजय प्रताप सिंह और जिला एवं नगर के दायित्ववान कार्यकर्ता और तारापुर के बजरंगी उपस्थिति थे। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। चिकित्सा शिविर में अनेक लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ एक एक पेड़ अपनी मां एवं धरती माता के नाम से लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित उन सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार, जिनके सहयोग और समर्पण से कार्यक्रम सफल रहा।