पद्म विभूषण तिजन बाई के निधन पर राजकीय शोक नहीं घोषित किया जाना दुखद – शुक्ला

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पद्म विभूषण, भूषण तिजन बाई छत्तीसगढ़ की शान थी, अभिमान थी, उनके दुखद निधन के बाद राज्य में राजकीय शोक किया जाना था। भाजपा सरकार ने उनके निधन पर राजकीय शोक नहीं घोषित किया। छत्तीसगढ़ के लोग इस सरकार के निर्णय से आहत है। तिजन बाई पद्मश्री, पद्मभूषण, पद्म विभूषण तीनों ही सम्मान से सम्मानित होने वाली बिरला व्यक्तित्व थी एवं छत्तीसगढ़ की गौरवशाली पहचान थी। सरकार ने प्रदेश की महान विभति का उनके अंतिम समय पर उचित सम्मान नहीं किया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि स्व. तिजन बाई के निधन पर राजकीय शोक नहीं करना बेहद ही दुखद और शर्मनाक और आहत करने वाली निर्णय है भारतीय जनता पार्टी की सरकार का। तीजन बाई न सिर्फ छत्तीसगढ़ की शान थी, छत्तीसगढ़ संस्कृति की राजदूत थी, छत्तीसगढ़ पंरपराओं की अग्रध्वज वाहक थी। उन्होंने पंडवानी विधा को जिस प्रकार से पूरे दुनिया में लोकप्रिय किया, जिस प्रकार से महाभारत जैसे क्लिष्ट और गूढ महाकाव्य को छत्तीसगढ़ की लोकभाषा छत्तीसगढ़ी में प्रचारित और प्रसारित करने का काम किया, वह महान कार्य था, सरकार को उनके सम्मान में राजकीय शोक घोषित करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *