जगदलपुर। कलेक्टर बस्तर आकाश छिकारा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक के आदेशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर के बीएमओ डॉ. आरएस भंवर के मार्गदर्शन में उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं कि जांच व सोनोग्राफी हेतु ओम अस्पताल में भेजा गया।
प्रसव से पूर्व जांच एवं सुरक्षित प्रसव हेतु 6 जुलाई को नानगुर सेक्टर से ओम अस्पताल के डॉ. भवानी भगत द्वारा उच्च जोखिम वाली 9 गर्भवती माताओं की सोनोग्राफी सफलता पूर्वक की गई। दुरस्त ग्रामीण अंचल जमावड़ा से आई उच्च जोखिम वाली 9 गर्भवती महिलाएं शामिल थीं। सभी को जांच के बाद परिवार नियोजन संबंधी परामार्श दिया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व बेहतर जांच सेवा उपलब्ध कराना और सुरक्षित प्रसव सेवा देना है। इस मौके पर सेक्टर नानगुर के सुपरवाईजर नरेशचंद्र मरकाम, शिव भंडारी तथा सीएचसी नानगुर के काउंसलर टोमेश कश्यप के साथ गर्भवती महिलाओं को लेकर आई मितानिनें और महिलाओं के परिजन उपस्थित थे।