जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल ने के ‘नारी संगम सीज़न 3’ के आयोजन ने रचा इतिहास

० 300 ऑर्गेनाइजेशन को एक मंच पर लाने के लिए गोल्डन बुक में दर्ज 
रायपुर। जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा आयोजित “नारी संगम सीज़न 3 : लव यू जिंदगी” का प्रेरणादायक आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में हुआ। महिलाओं के नेतृत्व, सीखने, संवाद और उत्साह से परिपूर्ण इस महासम्मेलन ने एक नई पहचान स्थापित की। कार्यक्रम में लगभग 300 संस्थाओं से 2000 से अधिक महिलाओं की उपस्थिति रही। इनमें केवल रायपुर ही नहीं बल्कि बेमेतरा, राजनांदगांव, कोरबा, बिलासपुर, भिलाई, दुर्ग, कुम्हारी सहित अनेक शहरों से संस्थाएं एवं प्रतिभागी शामिल हुए।
कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन इंटरनेशनल प्राइम ट्रेनर पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल ने किया। “लव यू जिंदगी” विषय पर आधारित अपने प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक राजेश अग्रवाल ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से बताया कि ईश्वर ने हमें इतना अच्छा जीवन दिया है जो कि पूरे ब्रह्मांड में और किसी जीव को नहीं मिला है। उसके बावजूद हम लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर और परिस्थितियों को दोष देते हुए परेशान रहते हैं, गुस्सा करते हैं, इरिटेट, ईर्ष्या यह सब हमारी मूलभूत स्वभाव बनते जा रहे हैं। इसके कारण बीमारियां होती हैं। जबकि हम लोगों को हर एक परिस्थिति का सामना शांत रहकर पॉजिटिव सोच के साथ
करना चाहिए। अपने में बदलाव के लिए प्रेक्टिस करके आनंद और खुशी हर क्षण महसूस की जा सकती है। जिंदगी से प्यार करने के तरीकों पर उन्होंने फोकस किया। कार्यक्रम के समापन समारोह में संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल की विशेष मैगजीन “वामिका” का विमोचन किया गया। संस्था की अध्यक्ष धृति वैभव शर्मा
ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं को विशेष सम्मान भी दिए गए। ओल्डेस्ट ऑर्गेनाइजेशन सम्मान गुजराती महिला मंडल को दिया गया। बेस्ट ड्रेसअप अवॉर्ड बीजीएस महिला मंडल को और बेस्ट थीम अवॉर्ड राधे राधे ग्रुप को मिला। इसके साथ ही कार्यक्रम में 10 भाग्यशाली प्रतिभागियों का लकी ड्रॉ निकाला गया तथा दस लकी विनर्स को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। इस सफल आयोजन का नेतृत्व जेसीआई अध्यक्ष डॉ. धृति वैभव शर्मा द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में फाउंडर प्रेसीडेंट लीना वर्धर, चैप्टर कन्वीनर रुपाली दुबे, चैप्टर इंचार्ज आंचल पंजवानी, कार्यक्रम समन्वयक जया अरोड़ा, सचिव प्रीति अग्रवाल, समस्त पूर्व अध्यक्षों की टीम, कार्यक्रम निदेशकों एवं संपूर्ण वामा टीम का विशेष योगदान रहा। सभी के मार्गदर्शन एवं सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन एक ऐतिहासिक उपलब्धि बन सका। मीडिया प्रभारी सुमन दीवान एवं दीया मूलचंदानी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल को भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रेरणादायक, प्रशिक्षण आधारित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *