रायपुर में हनीट्रैप का मामला! अश्लील VIDEO से ब्लैकमेल कर ₹2.65 लाख की उगाही

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में एक बार फिर हनीट्रैप और डिजिटल ब्लैकमेलिंग की घटना सामने आई है। पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ अश्लील वीडियो और फोटो के जरिए लाखों रुपये की उगाही करने का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीरगांव क्षेत्र के गांधी नगर निवासी वह अशोक नगर स्थित श्मशान घाट के पास रहने वाली एक महिला के संपर्क में आया। महिला मांगेश्वरी सिंह उर्फ जोगेश्वरी उर्फ रिंकी के नाम से जानी जाती है।
शिकायत के अनुसार, 6 जनवरी 2026 को महिला के फोन पर बुलाए जाने पर पीड़ित उसके घर पहुंचा। वहां पहले से ही महिला की एक सहयोगी मौजूद थी। दोनों आरोपियों ने मिलकर उसे जबरन शराब पिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। बेहोशी की हालत में पीड़ित की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए गए। होश में आने के कुछ दिन बाद आरोपी महिला ने उसे फिर बुलाया और दोनों महिलाओं ने मिलकर उन आपत्तिजनक तस्वीरों को परिवारजनों और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। डर के मारे पीड़ित ने पैसे देना शुरू कर दिया।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित से विभिन्न तारीखों पर ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए कुल दो लाख पैंसठ हजार रुपये वसूले गए। आरोपियों ने लगातार नई-नई मांगें रखते हुए और धमकियां देते हुए पैसे ऐंठते रहे। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ आईटी एक्ट और संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस टीम व्हाट्सएप चैट, बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल्स और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *