सुंडी समाज के गौरव सूबेदार दिलीप बिसाई का सम्मान आज

जगदलपुर। चार दशक से भारतीय सेना में सेवा देकर सुंडी समाज का नाम रोशन करने वाले बिसाई परिवार के सूबेदार दिलीप बिसाई का आज 1 जुलाई को दोपहर 12. 15 बजे जगदलपुर में भव्य सैन्य स्वागत होगा। दिलीप बिसाई के बड़े भाई सुरेंद्र बिसाई ने 1986 में भारतीय सेना ज्वाइन करके परिवार में सैन्य परंपरा शुरू की थी। 15 अगस्त 1975 को ओडिशा में जन्मे दिलीप बिसाई ने 1 जुलाई 1996 को सेना में भर्ती होकर परंपरा को आगे बढ़ाया। सूबेदार दिलीप बिसाई ने 30 वर्ष तक भोपाल, गुजरात, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, आगरा, राजस्थान, पुनः गुजरात, दिल्ली, महू, अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी की। श्री बिसाई 2023 से 30 जून 2026 तक आर्मी इंजीनियरिंग स्कूल में इंस्ट्रक्टर रहे। 30 जून को सेवानिवृत्ति के उपरांत वे जगदलपुर लौट आए हैं। सूबेदार दिलीप बिसाई ने जगदलपुर के दंतेेश्वरी वार्ड-20 निवासी स्व. आरआर सेठिया की सुपुत्री किरण सेठिया से विवाह कर जगदलपुर को स्थायी निवास बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *