प्रदेश में फिर चरण पादुका घोटाला – दीपक बैज

रायपुर। भाजपा सरकार एक बार फिर चरण पादुका घोटाला करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कहा कि सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए जूता खरीदने के लिए जो टेंटर निकाली है उससे साफ हो रहा है कि सरकार एक बार फिर गरीबों के जूतों के नाम पर कमीशनखोरी का रास्ता तैयार कर रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए जो जूते खरीदने का टेंडर बुलाया गया है उसमें साफ लिखा गया है कि संग्राहकों हेतु ‘‘सेफ्टी-शू’’ की आवश्यकता है। सेफ्टी-शू के लिए निविदा बुलाई गयी है। सेफ्टी-शू की बनावट इस प्रकार होती है कि उसे पहन कर संग्राहक सुचारू रूप से चल-फिर नहीं पायेंगे। सेफ्टी-शू सामान्य से ऊंची हील और घुटने तक उसका कालर होता है जबकि संग्राहकों को सामान्य ‘‘वाकिंग-शू’’ की जरूरत होती है जिसे पहन क रवह संग्रहण के साथ अपना रोजमर्रा का काम कर पायें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बताया जाता है कि मध्यप्रदेश के एक वरिष्ठ भाजपा नेता जो केंद्र में मंत्री भी है उनके परिजनों को जूता सप्लाई का काम देने के लिए टेंडर में ’’सेफ्टी-शू’’ की शर्त डाली गयी है। सरकार ने इस हेतु लगभग 12.5 लाख जूता जिनकी लागत लगभग 50 करोड़ रू. होती है कि निविदा बुलाया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहको के जूतों के नाम पर कमीशन खाने का भाजपा का पुराना इतिहास है। रमन सरकार के समय भी संग्राहकों को उनके बोनस के पैसे से चप्पल/जूता दिया जाता था जिसमें गड़बड़ियां की जाती है। इसी के कारण कांग्रेस की सरकार ने जूता देने की योजना बंद कर सीधे संग्राहकों के खाते में पैसे डालने की व्यवस्था शुरू किया था, जिसमें संग्राहक स्वयं अपने नाप और जरूरत के हिसाब से जूते/चप्पल खरीदे और कमीशन खोरी बंद हो। भाजपा का साय सरकार बनने के बाद कमीशन खोरी की नीयत से फिर जूते देने की परंपरा शुरू की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *