0 फरसगांव तहसील कार्यालय में हड़कंप
कोंडागांव। जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से पूरे तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

ACB अधिकारियों के अनुसार, ग्राम पाटला के रहने वाले बिसुलाल नेताम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता और बुआ का नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए रीडर मुकेश रंगारी ने उनसे 70 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद ACB ने ट्रैप ऑपरेशन की योजना तैयार की।
जांच के दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता पहले ही आरोपी को दो किस्तों में 35 हजार रुपये दे चुका था। मंगलवार को बाकी बची तीसरी किस्त के रूप में 10 हजार रुपये देने के समय ACB की टीम ने मुकेश रंगारी को रंगेहाथ पकड़ लिया।कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई और आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ACB के डीएसपी चंद्रशेखर ध्रुव ने बताया कि शिकायत की पुष्टि होने के बाद ही ट्रैप लगाया गया। प्रारंभिक जांच में इस समय किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता नहीं मिली है, लेकिन पूरी जांच जारी है। यदि जांच में कोई और व्यक्ति शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।