नगर निगम के डस्टबिन खरीदी में भारी अनियमितता, बाजार मूल्य से अधिक भुगतान कर जनता के पैसे की बर्बादी – सत्यप्रकाश सिंह

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि जिस तरह से नगर निगम द्वारा डस्टबिन खरीदी को लेकर भ्रष्टाचार कि ख़बर सामने आयी है, यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार और नगर निगम प्रशासन जनता के पैसों का दुरुपयोग किस तरह से करती है!

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि नगर निगम ने 12 लीटर क्षमता वाले डस्टबिन की खरीदी लगभग 235.80 रुपये प्रति नग की दर से की, जबकि खुदरा बाजार में यही डस्टबिन 190 से 200 रुपये तक उपलब्ध है और थोक बाजार में इसकी कीमत 140 से 150 रुपए प्रति नाग तक है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि नगर निगम ने लगभग 1.60 लाख डस्टबिन खरीदने की प्रक्रिया अपनाई है। ऐसे में बड़ी मात्रा में खरीदी की गई प्रति डस्टबिन के मूल्य में बाजार भाव से यह अंतर दिखाता है कि इस प्रक्रिया में खुल कर भ्रष्टाचार हुआ है,जो एक गंभीर सवाल नगर निगम पर खड़े करता है,जनता के पैसे का दुरूपयोग इस खेल में किया गया है,जो कि करोड़ों रुपये के सार्वजनिक धन पर असर डालता है। जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन यह सरकार भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्यवाही ना कर के उनको खुली छूट दे रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि डस्टबिन खरीदी की पूरी प्रक्रिया, टेंडर में शामिल कंपनियों, बाजार दरों की तुलना और भुगतान की गई राशि की स्वतंत्र जांच कराई जाए, ताकि जनता के पैसे का हिसाब सामने आ सके। स्वच्छता व्यवस्था के नाम पर भ्रष्टाचार दिखाता है कि यह सरकार जनता कि मूल भुत ज़रूरतों में भी खेल कर के अपने उद्योपतियों को फायदा देने से भी पीछे नहीं हटती है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *