शेरपार में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

० जिपं अध्यक्ष नम्रता सिंह ने निर्माण कार्यों को पूरा कराने का दिया भरोसा
मोहला। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपार में संकुल स्तरीय एवं विद्यालय स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कक्षा पहली, छठवीं और नवमी के प्रवेशित बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें, गणवेशवितरित किए गए। बच्चों का मुंह मीठा कर उन्हें प्रवेश दिलाया गया। न्योता भोज भी कराया गया।
शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह थीं। समारोह में नम्रता सिंह ने कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और पालक बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। बच्चे पढ़ाई के अलावा खेलकूद, वृक्षारोपण, स्वच्छता आदि में भी सहभागिता दें और हमारे वनांचल क्षेत्र से डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता शला प्रबंधन व विकास समिति अध्यक्ष खिलेश्वरी गुनेंद्र ने की। विशेष अतिथि जनपद सदस्य श्री कनक राम नागवंशी, शाला प्रबंधन समिति सदस्य लोकनाथ रावटे, प्राचार्य निर्मला ठाकुर, सेवनिवृत प्रधान पाठक किशनलाल यदु, प्रधान पाठक रमेश सलामे थे। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की मांग पर प्रार्थना शेड निर्माण, सांस्कृतिक कला मंच, मध्यान्ह भोजन किचन शेड व साईकल स्टैंड को पूरा करने की घोषणा श्रीमती नम्रता सिंह ने की। कार्यक्रम में संकुल केंद्र शेरपार के समस्त शिक्षक शंकर लाल बंजारे, खेदूराम लरिया, संजय देवांगन, केशव राम साहू, विकास अमरिया, चंद्रशेखर देवांगन, संतोष राणा, चित्रलेखा साहू, इंदुमती ठाकुर, रिंकू बिस्वास, मोनिका सिन्हा, वरिंदर पाल सिंह गाले, रमेश सलामे, शंकर साहू, लता पटवा, आरती साखरे, पवनरेखा साहू, ज्योति ऊके, अनिल रामटेके, ओगेश चिडा, संकुल समन्वयक कुशल हदगिया, राजेश निषाद, सियाराम कोमरे, मथुरा मंडावी, संतोष महोबिया, दीपक भूआर्य, रोशन गुनेंद्र एवं विद्यार्थी एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शंकर साहू ने व आभार प्रदर्शन व्याख्याता संजय देवांगन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *