० किरण देव ने मुख्यमंत्री साय एवं शिक्षा मंत्री यादव का माना आभार
० अब जल्द बदलेगा विद्यालय का स्वरूप
जगदलपुर। जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय (बस्तर हाई स्कूल) जगदलपुर के जीर्णोद्धार के लिए 1 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव की पहल पर राशि स्वीकृत हुई है।
विद्यालय के शताब्दी वर्ष पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने राशि की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया है। विधायक किरण देव ने बताया कि कुछ माह पूर्व उन्होंने जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से विद्यालय के जीर्णोद्धार व उन्नयन कार्य हेतु राशि की मांग की थी। इस विद्यालय में बस्तर संभाग के अनेक विद्यर्थियो ने अध्धयन कर आज बहुत बड़े बड़े मुकाम पर पहुंच कर बस्तर का नाम रौशन किया है। स्कूल के विकास एवं जीर्णोद्धार के लिए मांग पर प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 1 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत की है। इसके लिए बस्तरवासियों व छात्रों की ओर से किरण सिंह देव मुख्यमंत्री श्री साय एवं शिक्षा मंत्री श्री यादव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। किरण देव ने कहा स्वीकृत राशि से जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय का बहुत ही बेहतर रुप से जीर्णोद्धार व विकास कार्य कराए जाएंगे।