0 बार-बार बॉयोमेट्रिक कराने के बावजूद हजारों किसान पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित
0 कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश महासचिव पाणिग्रही ने उठाया मुद्दा
जगदलपुर। कांग्रेस पार्टी आईटी सेल के प्रदेश महासचिव योगेश पाणिग्रही ने बस्तर के हजारों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित कर दिए जाने का आरोप लगाया है। श्री पाणिग्रही ने कहा है कि बारंबार कृषि विभाग बायोमेट्रिक सहित अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के लिए किसानों को परेशान कर रहा है।
श्री पाणिग्रही ने कहा कि 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल से डीबीटी के माध्यम से यह राशि जारी की है। श्री पाणिग्रही ने कहा कि बस्तर में पीएम किसान सम्मान निधि योजना में 13 हजार 514 किसान पंजीकृत हैं और तकनीकी खामियों का हवाला देते हुए लगभग एक हजार से ज्यादा किसानों का एक वर्ष से भुगतान रोक दिया गया है, जबकि एक वर्ष पूर्व ही कृषि विकास विभाग के मैदानी कर्मचारियों ने घर-घर जाकर या विभिन्न माध्यमों से सूचित कर पु:न त्रुटियों का पंजीकरण कराया किंतु उसके बावजूद एक वर्ष से यह राशि नहीं मिल रहा है। किसानों को पीएम किसान योजना की राशि नहीं मिलने पर मैदानी कर्मचारियों को खरी खोटी सुननी पड़ रहा है। यह सिर्फ बस्तर जिले के ही नहीं बल्कि बस्तर संभाग के हजारों किसानों के साथ विश्वासघात है।