० बीईओ यादव के कुशल नेतृव में बड़ी कामयाबी
बकावंड। बस्तर जिला कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल एवं डीएमसी के निर्देशन में विकासखंड बकावंड के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
बीईओ चंद्रशेखर यादव के कुशल नेतृत्व में विकासखंड बकावंड के विभिन्न विद्यालयों के अनेक विद्यार्थियों का चयन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत हुआ है। योजना के तहत प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को 10 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से संपूर्ण विकासखंड में खुशी का वातावरण है। इस सफलता पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने चयनित विद्यार्थियों, उनके पालकों, शिक्षकों एवं संकुल समन्वयकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं प्रशासन के सतत मार्गदर्शन का यह उत्कृष्ट परिणाम है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। विकासखंड बकावंड के समस्त शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।