पढ़ेगा बस्तर, तभी आगे बढ़ेगा बस्तर : सरपंच संतोष कश्यप

0  ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा में शाला प्रवेश उत्सव 
बकावंड। विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा की प्राथमिक शाला बड़े पारा में शाला प्रवेश उत्सव 2026-27 बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि सरपंच संतोष कुमार कश्यप थे। सरपंच ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा देते हुए ‘पढ़ेगा बस्तर, तभी आगे बढ़ेगा बस्तर’ का नारा बुलंद किया।
पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों का तिलक लगाकर, पुष्प भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर शाला परिवार में स्वागत किया गया। शासन द्वारा निशुल्कप्रदत्त पाठ्य पुस्तकों एवं गणवेश का वितरण सभी छात्र-छात्राओं के बीच किया गया। नया बैग, नई किताब पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। सरपंच संतोष कुमार कश्यप और अन्य अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई ही जीवन की असली पूंजी है। अनुशासन में रहो, रोज शाला आओ, मन लगाकर पढ़ो। तुम ही कल गांव, जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन करोगे। शिक्षा से ही बस्तर का भविष्य बनेगा।इस अवसर पर सरपंच संतोष कुमार कश्यप, पंचगण, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, पालक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों चेहरों पर खिली मासूम मुस्कान और आंखों की चमक ने साबित कर दिया कि शिक्षा की अलख जल चुकी है। बड़े पारा, आवास पारा के ये नन्हे कदम कल बस्तर की तरक्की की नींव बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *