कांकेर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले

कांकेर। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। जारी तबादला आदेश के अनुसार भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख को उनके वर्तमान पद पर ही यथावत रखा गया है। वहीं दुर्गुकोंदल थाना प्रभारी का तबादला कर उन्हें अंतागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तेज वर्मा को पखांजूर थाना भेजा गया है, जिसे जिले के संवेदनशील थाना क्षेत्रों में गिना जाता है।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के बाद थाना प्रभारियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभालनी शुरू कर दी हैं। प्रशासन का मानना है कि इससे जिले में पुलिसिंग व्यवस्था और बेहतर होगी तथा आम जनता को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *