रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष मधु अरोरा, महिला प्रदेश महामंत्री पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेरणा भट्ट ने बताया कि कैट महिला विंग द्वारा आयोजित बिजनेस मीट एवं महिला उद्यमी प्रदर्शनी का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों एवं हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
होलिस्टिक एवं अवेयरनेस कोच डॉ. कीर्ति सिसोदिया “स्वयं से जुड़ाव” (Self & Connection) विषय पर एक विशेष एवं इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया। इस सत्र का उद्देश्य लोगों को आत्म-जागरूकता, आत्म-चिंतन और सजग जीवनशैली के माध्यम से स्वयं के साथ गहरा और सकारात्मक संबंध स्थापित करने के लिए प्रेरित करना है।
सत्र में आत्म-प्रेम (Self & Love ) और स्वयं से जुड़ाव (Self & Connection ) के बीच के अंतर को सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया साथ ही प्रतिभागियों को अपनी भावनाओं, विचारों, मूल्यों और आंतरिक आवाज को बेहतर ढंग से समझने के लिए उपयोगी सुझाव और आसान तकनीकें भी बताई गईं
डॉ. कीर्ति सिसोदिया के अनुसार, “हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण रिश्ता स्वयं के साथ होता है। स्वयं से जुड़ाव ही एक सार्थक, संतुलित और संतोषपूर्ण जीवन की मजबूत नींव है।”
इस सत्र के माध्यम से प्रतिभागी आत्मविश्वास, मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक संतुलन और जीवन में प्रामाणिकता विकसित करने के उपाय सीखें। कैट महिला विंग द्वारा आयोजित बिजनेस मीट एवं महिला उद्यमी प्रदर्शनी का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों एवं हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान दिल्ली टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण गूगल मीट का आयोजन भी किया गया, जिसमें आगामी “नारी वंदन योजना” एवं “नारी अवॉर्ड्स 2026” के संबंध में ज्योति जी और रीना गांधी जी ने विस्तृत जानकारी साझा की। डिटेल में बताया गया कि यह आयोजन 12 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में शीघ्र ही सभी सदस्यों के साथ विस्तृत जानकारी एवं पंजीकरण हेतु गूगल फॉर्म साझा किया जाएगा।
प्रदर्शनी में दमयंती लेबल्स द्वारा आकर्षक लेबल एवं ब्रांडिंग उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। अंजली ने अपनी सुंदर चिकनकारी कृतियों को प्रदर्शित किया, जिन्हें उपस्थित महिलाओं ने खूब सराहा। ममता भाटिया ने घर पर निर्मित हर्बल साबुन एवं शैम्पू की जानकारी दी तथा उनके उपयोग एवं लाभों पर प्रकाश डाला। वहीं अनुराधा साहू ने अपनी मनमोहक प्राकृतिक (नेचर) पेंटिंग्स का प्रदर्शन किया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कैट महिला विंग की अध्यक्ष मधु अरोड़ा ने सभी महिला उद्यमियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने तथा नई तकनीकों एवं विचारों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
उपरोक्त कार्यक्रम में कैट महिला विंग के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे- मधु अरोरा, पिंकी अग्रवाल, प्रेरणा भट्ट, डाॅ. किर्ती सिसोदिया, डॉ. प्रदीपा, डॉ. प्रिया जोशी, डॉ. अंकिता जोशी, सुमन मुथा, चंदा पिंचा, ऋचा ठाकुर, चेतना श्रीवास्तव, एकता ठाकुर, अंतरा गोवर्धन, दमयन्ती, अंजलि, ममता भाटिया, अनुराधा साहू, सृष्टि साहू , काजल सचदेव, बिंदु बग्गा, नीलम वर्मा, सीमा, तनिया सिन्हा, ज्योति प्रजापति एवं जया बजाज।