एसडीएम ने लगवा दिया कॉलेज का गिरा हुआ बोर्ड

बकावंड। स्थानीय डिग्री कॉलेज के मुख्यद्वार पर लगे साइन बोर्ड के गिर जाने के मामले को संज्ञान में लेते हुए बकावंड एसडीएम मनीष वर्मा ने बोर्ड को उसकी जगह पर वापस लगवा दिया है। साथ ही श्री वर्मा ने कॉलेज प्रशासन से गेट पर न्याय बोर्ड लगवाने को भी कहा है।
बकावंड ब्लॉक मुख्यालय के राजनगर स्थित शासकीय डिग्री कॉलेज का यह जर्जर बोर्ड लंबे समय से गिरा पड़ा था।इस समाचार पत्र ने इस मसले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बोर्ड की हालत बता रहा था कि उसके प्रति कॉलेज प्रशासन गंभीर है। इसे देखते हुए रोज प्राचार्य, तमाम प्रोफ़ेसर्स और कर्मचारी कॉलेज कैंपस में प्रवेश करते होंगे। उदासीनता और लापरवाही का आलम यह था कि बोर्ड को उसकी जगह पर फिर से लगाने की जहमत आज तक नहीं उठाई गई। हमारे समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होते ही एसडीएम मनीष वर्मा ने तुरंत बोर्ड को पुनः उसकी जगह पर लगवा दिया है। साथ ही श्री वर्मा ने कॉलेज प्रशासन को निर्देशित किया है कि बोर्ड की फिर से पेंटिंग कराएं या फिर उसकी जगह नया बोर्ड लगवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *