भाजपा नेता अजय सिंह ने बेटे दिशांत की स्मृति में अस्पताल को दी एंबुलेंस

जगदलपुर। अपने पुत्र के असामयिक निधन से दुखी पिता एवं भाजपा नेता अजय सिंह ने समाज के सामने एक शानदार मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने दिवंगत पुत्र की यादों को हमेशा संजोए रखने और किसी घर का चिराग न बुझे इस उद्देश्य से समाज के सामने एक अनुकरणीय काम किया है। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र को एक एंबुलेंस प्रदान की है।
भाजपा नेता अजय सिंह ने अपने पुत्र दिशांत सिंह शिब्बू की जन्म जयंती पर भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ केंद्र को दिशांत संजीवनी एम्बुलेंस भेंट कर मरीजों को फल वितरण किया। जनसेवा के लिए अजय सिंह ने दिशांत संजीवनी सोसाईटी की स्थापना भी की है। सोसायटी अभी पंजीयन प्रक्रिया में है। यह संस्था गरीब, असहाय जरूरतमंदों के प्रति समर्पित रहेगी। सोसायटी के फाउंडर अजय सिंह ने कहा कि निस्वार्थ सेवा हमारा लक्ष्य है।आर्थिक स्थिति से कमजोर मरीजों को पूर्ण रूप से सहयोग मेरे बेटे के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि गोपाल मंडल, केडी रॉय, जागेश्वर देवांगन, भौमिक वर्मा, लव कुमार रायडू, रितेश चौहान, रितेश प्रजापति, जागेंद्र देवांगन, संजय सिंह, हितेश कपूर, कुमार सिंह चौहान और अन्य लोगों के सहयोग से हम लगातार स्वास्थ के क्षेत्र में कार्य करने प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *