सरकारी योजनाओं की नाकामी ढ़कने जनगणना के आंकड़े बदलने शिक्षकों पर दबाव डाला जा रहा – धनंजय सिंह

रायपुर। जनगणना कार्य मे लगे शिक्षकों पर वास्तविक जानकारी बदलने का दबाव डालने का आरोप लगाते हुई प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार ने पहले हर 11 साल में होने वाली जनगणना को समय पर होने नही दिया।अब जनगणना हो रही है तो जनता द्वारा दी जा रही वास्तविक जानकारी को बदलने जनगणना कार्य मे लगे शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों पर अनैतिक दबाव डाल रही है। ऐसे शिकायत लगातार मिल रही है।12 साल में केंद्र सरकार ढेर सारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने एवं उससे जनता को लाभ होने का दावा कर रही थी लेकिन सच्चाई जनगणना से सामने आ रही है। जनता द्वारा दी गई जानकारी में घरों में नल नही होना, पीएम आवास नही मिलना, शौचालय नही होना,पात्र होने के बावजूद गरीबी रेखा सर्व सूची में नाम नही होना, प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, अटल पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, महतारी वंदन योजना,मुद्रा योजना का लाभ नही मिलना,आयुष्मान योजना कार्ड नही बनाना, राशन कार्ड नही होना,मनरेगा से काम नही मिलना, मुद्रा योजना से वंचित होना, सहित अन्य जानकारी दी जा रही है जिसे केंद्र सरकार के दावे खोखले साबित हो रही है इसे घबराई डबल इंजन की सरकार वास्तविक जानकारी बदलने जनगणना अधिकारियो पर दबाव बना रही है ताकि भाजपा सरकार की दावों की पोल खुल न जाये।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जनगणना के वास्तविक आंकड़ों को बदलना प्रदेश की 3 करोड़ जनता के साथ धोखा है। गरीबों के साथ अन्याय है जनगणना में लगे अधिकारियों के ऊपर आंकड़े बदलने के दबाव बनाने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। जनगणना पारदर्शी तरीके से हो ताकि वास्तविक स्थिति सामने आए की 12 साल में केंद्र सरकार ने योजनाओं के माध्यम से कितने लोगों के जीवन में बदलाव किया है और आने वाले समय में केंद्र ऐसी कौन सी योजना बनाये जिससे लोगों के जीवन में बदलाव आए।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जनगणना से मोदी सरकार के गरीब विरोधी चरित्र उजागर होगा योजना बनाकर किस प्रकार से गरीबों के नाम से भ्रष्टाचार किया गया है इसका खुलासा होगा लाखों करोड़ रुपए गरीबों की भलाई करने के नाम से खर्च किया गया है आखिर इसका लाभ सभी वर्गों को क्यों नहीं मिला इसका जवाब भाजपा सरकार को देना पड़ेगा। इसी डर से भाजपा की सरकार षड्यंत्र रच रही है ताकि जनगणना से वास्तविकता सामने ना आये जनगणना के आंकड़े बदलना राष्ट्रद्रोह है कांग्रेस पार्टी मांग करती है की जनगणना के वास्तविक आंकड़े को ही जनगणना में शामिल किया जाए आंकड़े बदलने की साजिश नहीं की जानी चाहिए। जनगणना कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पालन करें दबाव में जनगणना के वास्तविक आंकड़ों में हेरा फेरी ना करें यह देश के खिलाफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *