CAIT और ITPO के बीच ऐतिहासिक MoU, “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” का होगा भव्य आयोजन

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी,छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी,  विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, महामंत्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि देश के व्यापार एवं उद्योग जगत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) एवं इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) के बीच “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” के आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (डवन्) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह भव्य महोत्सव आगामी 12 से 15 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत के व्यापार एवं उद्योग जगत की शक्ति और क्षमता का भव्य प्रदर्शन होगा।

CAIT द्वारा लगातार दिए जा रहे स्वदेशी एवं भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने के आह्वान के अनुरूप इस महोत्सव की थीम “Made in India, Made for India , Made for the World” रखी गई है। महोत्सव देशभर के व्यापारियों, उद्योगों, MSMEs, स्टार्टअप्स, निर्यातकों, कारीगरों, महिला एवं युवा उद्यमियों को एक साझा राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंच प्रदान करेगा।

इस अवसर पर CAIT के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन अमर पारवानी ने कहा कि यह भारतीय व्यापारिक समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। पहली बार देश का सबसे बड़ा व्यापारिक संगठन CAIT एवं भारत सरकार का प्रमुख व्यापार संवर्धन संगठन ITPO इतने बड़े स्तर पर एक साथ आकर भारतीय व्यापार एवं उद्योग को वैश्विक मंच प्रदान करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक शक्ति, उद्यमिता, नवाचार एवं आत्मनिर्भर भारत के विजन का विराट प्रदर्शन होगा। यह महोत्सव भारतीय व्यापार को नई दिशा, नए अवसर एवं वैश्विक पहचान प्रदान करेगा।”

श्री पारवानी ने आगे कहा कि यह महोत्सव प्रधानमंत्री मोदी के “Vocal for Local”, “Make in India”, “Atamnirbhar Bharat ठींतंज” एवं “ Local to Global” के विजन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा भारतीय उत्पादों एवं सेवाओं को देश एवं विदेश के बाजारों में बड़े व्यापारिक अवसर उपलब्ध कराएगा।

महोत्सव की प्रमुख विशेषताओं में 1,000 से अधिक स्टॉल्स के माध्यम से भारतीय उत्पादों का प्रदर्शन, 2 लाख से अधिक व्यापारिक प्रतिनिधियों की भागीदारी, 10 लाख से अधिक आगंतुकों की संभावित उपस्थिति तथा 5,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की सहभागिता शामिल होगी। इसके साथ ही केंद्र एवं विभिन्न राज्य सरकारों के विभाग भी व्यापार एवं उद्योग संवर्धन से जुड़ी अपनी योजनाओं एवं पहलों का प्रदर्शन करेंगे।

महोत्सव में MSMEs, स्टार्टअप्स, कृषि, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल, हस्तशिल्प, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल, डिजिटल कॉमर्स सहित अनेक क्षेत्रों की सहभागिता होगी।

इस दौरान विशाल प्रदर्शनी, B2B एवं B2G मीटिंग्स, ग्लोबल बायर-सेलर मीट, इन्वेस्टर्स कॉन्फ्रेंस, स्टार्टअप शोकेस, नीति संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं “शार्क टैंक” शैली के विशेष निवेशक पिचिंग सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

CAIT प्रदेश अध्यक्ष परमानंद ने कहा कि यह महोत्सव भारतीय व्यापार एवं उद्योग को वैश्विक बाजारों से जोड़ने, निर्यात को बढ़ावा देने, MSMEs एवं स्टार्टअप्स को नई पहचान दिलाने तथा भारत को विश्व के प्रमुख व्यापारिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने देशभर के व्यापारिक संगठनों, उद्योग संघों, MSMEs, स्टार्टअप्स, कॉर्पोरेट्स एवं राज्य सरकारों से इस ऐतिहासिक महोत्सव में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *