सीसीएसएच में उच्च गुणवत्ता और उच्च मानकों के साथ राउंड द क्लॉक मिलेगा रक्त

०  अत्याधुनिक तकनीकों से लैस ब्लड सेंटर आरंभ 
०  ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन 
०  सीसीएसएच के चेयरमैन डॉ. गुरू एन. रेड्डी और डायरेक्टर रघु एन. रेड्डी ने किया ब्लड सेंटर का लोकार्पण 
जगदलपुर। कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जगदलपुर में ब्लड सेंटर की शुरूआत हुई। इस दौरान कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गुरू एन. रेड्डी और डायरेक्टर रघु एन. रेड्डी ने ब्लड सेंटर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि बस्तर में एक व्यवस्थित ब्लड बैंक, जो पूरी तरह से सुरक्षित, उच्च गुणवत्ता और समयसीमा में ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेवाओं को अत्याधुनिक तकनीक से लैस हो, की जरूरत थी। इसे कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरा किया है। यहां सीआरबीसी कंस्ट्रेटेड रेड ब्लड सेल्स, एफएफपी फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा, प्लेटलेट कंस्ट्रेट, क्रायोप्रेसिपिटेट के साथ ही स्पेशल ब्लड प्रोडक्ट्स व प्रोसीजर्स में ल्यूकोडिप्लेटेड कंस्ट्रेट रेड ब्लड सेल्स, एफेरेसिस प्रोसीजर्स, सिंगल डोनर प्लेटलेट एसडीपी कलेक्शन, प्लाज्माफेरेसिस की सुविधा मिलेगी।कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल का ब्लड बैंक एडवांस्ड ऑटोमेटेड टेस्टिंग सिस्टम से लैस है, जहां फुल्ली ऑटोमेटेड अबॉट मशीनों से ट्रांसफ्यूजन ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन्स, जिनमें एचआईवी, हेपिटाइटिस-बी, हेपिटाइटिस-सी व वीडीआरएल जैसी जांच की जाती है। इसके साथ ही उच्च संवेदनशील और सटीक सिस्टम से 30 से 40 मिनट में जांच रिपोर्ट हासिल की जा सकती है। इससे रक्तदाता द्वारा रक्तदान करने के दौरान वेटिंग टाइम को कम करने में मदद मिलती है।कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल में एसडीपी यानि सिंगल डोनर प्लेटलेट डोनेशन की भी सुविधा उपलब्ध है। यह सुविधा पूरे बस्तर संभाग में पहली बार कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उपलब्ध हुई है। सीसीएसएच जगदलपुर सहित पूरे बस्तर संभाग का एकमात्र ऐसा हॉस्पिटल है, जहां स्थापित ब्लड सेंटर अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है। इसके साथ ही यहां स्थापित ब्लड सेंटर में जेल कार्ड सिस्टम से ब्लड ग्रूपिंग और कॉम्पैटिबिलिटी टेस्ट की सुविधा है। यहां जेल कार्ड सिस्टम से ब्लड ग्रुपिंग, क्रॉस मैचिंग और कॉम्पैटिबिलिटी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। यहां स्थापित सेंट्रल मॉनिटरिंग सिस्टम सेें रेफ्रिजरेटर्स, फ्रीजर्स सहित ब्लड स्टोरेट के अन्य क्रिटिकल उपकरणों की केंद्रीयकृत मॉनिटरिंग की जा रही हैै। अत्याधुनिक तकनीक, कुशल कर्मचारियों और राउंड द क्लॉक सेवाओं के माध्यम से सीसीएसएच ब्लड बैंक उच्चतम मानकों के साथ हर जरूरतमंद मरीजों की सेवा में तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *