पेट्रोलियम कम्पनियों को पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ाकर जनता से लूट की छूट – धनंजय सिंह

0 जब क्रूड ऑयल सस्ता था तब पेट्रोलियम कम्पनी मुनाफा कमाने जनता को लूट रही हो तब सरकार मौन थी

रायपुर। पेट्रोल डीजल के दाम में हुई वृद्धि को पेट्रोलियम कंपनियों को जनता को लूटने की छूट करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार में कंपनी राज चल रहा है। जिस प्रकार पेट्रोलियम कंपनियां लगातार पेट्रोल, डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर रहे है। ऐसा लग रहा है सरकार ने पेट्रोलियम कंपनियों को जनता को लूटने की खुली छूट दे दी है। सरकार जब जनता के बजाय कंपनियों की नफा नुकसान की चिंता करे, तो जनता तो महंगाई की बोझ तले दबती जायेगी। पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि करने पहले कृत्रिम संकट पैदा किया। पेट्रोल, डीजल की कमी करके जनता को लाईन में खड़ी किया। ताकि पेट्रोल, डीजल के दाम मनमाफिक बढोत्तरी किया जा सके और जनता परेशान होकर इसे स्वीकार कर ले। खेद जनक है पेट्रोलियम कम्पनियों के कठपुतली बनकर सरकार भी सिर हिला रही है, सरकार को जनता की थोड़ी भी फिक्र नहीं है। जनता की मजबूरी है पेट्रोल, डीजल खरीदना और उसी मजबूरी का फायदा उठाकर अपनी मुनाफाखोरी को बढ़ा सकें।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जब क्रूड ऑयल के दाम 30 डॉलर से कम थे तब कम्पनियां रोज 100 करोड़ से अधिक मुनाफा कमाई आम जनता के जेब से 34 लाख करोड़ रुपया की कमाई की, तब सरकार को जनता के साथ हो रही लूट की चिंता नही थी। आज सरकार कह रही है पेट्रोलियम कम्पनी को घाटा हो रहा है तो उसके लिए जनता कैसे जिम्मेदार? सरकार के लिए सर्वोपरि पेट्रोलियम कम्पनी है, जनता? पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि का असर सीधा-सीधा व्यवसाय, गृहस्थ एवं आम जन जीवन पर पड़ेगा। ट्रांसपोर्टेशन चार्ज बढ़ेंगे, खाद्य सामग्री, सब्जी-भाजी, फल-फूल के दाम बढ़ेंगे। लोगों की बचत वैसे भी खत्म है। आर्थिक बोझ बढ़ेगा। रोजी, रोजगार के गम्भीर संकट चल रहा है, महंगाई आसमान छू रही है, उस पर दाम की बढोत्तरी, महंगाई की भड़की आग में घी डालने का काम करेगी। सरकार तत्काल पेट्रोल, डीजल के दाम में बढोत्तरी वापस ले।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *