जहां-जहां कांग्रेस की सरकार होती है, वहां वहां कांग्रेसी फेंके सिक्के बीनने पहुंच जाते हैं – नलिनीश ठोकने

0 भूपेश बघेल से खुद कुर्सी नहीं संभल पाई और जनता ने उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंका

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पर जो गलत टिप्पणी की है वह निंदनीय है। भूपेश बघेल शुरू से ही अपनी गंदी जुबान के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भाषा की मर्यादा पूरी तरह लांघ दी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठोकने ने कहा कि जनाजे की बात तो सबसे अधिक युवा प्रौढ़ राहुल गांधी पर फबती है। पूरी कांग्रेस पार्टी का जनाजा निकाल बैठे राहुल गांधी को कांग्रेस कार्यकर्ता कब तक ढोंते रहेंगे पता नहीं? उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल जैसे कांग्रेसी नेताओं की बखत जनाजे के ऊपर से फेंके पैसे को उठाने वालों की तरह हो गई है। जहां-जहां कांग्रेस सरकार बनती है वहां से कांग्रेसी अपना गुजारा करने की सोच रखते हैं। जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी तब कई कांग्रेसियों का पेट छत्तीसगढ़ के लुटे हुए पैसों से भरता था। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल राहुल गांधी को समझाएं कुर्सी और जनाजे का मतलब क्योंकि जनाजे पर फेंके पैसे को उठाने का काम भूपेश बघेल को अच्छा आता है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठोकने ने कहा कि आपदा को अवसर बनाकर लूटने वाली कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को नसीहत न दे। केंद्र एवं राज्य में जब-जब कांग्रेस की सरकार आई तब-तब देश को लूटने का काम कांग्रेसियों ने किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता की गाढ़ी कमाई को लूटकर अपने आला कमान को खुश करने के लिए समर्पित कर दिया और प्रदेश की जनता को आपदा में झोंक दिया। श्री ठोकने ने कहा कि कोविड की महामारी के समय पूरी कांग्रेस पार्टी, लोगों की जान पर खेल कर घर-घर शराब पहुंच कर लूट मचा रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *