
० केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में जुटेंगे चार राज्यों के मुख्यमंत्री
० व्यवस्थाओं में योगदान देने पर किया गया मंथन
जगदलपुर। भाजपा युवा मोर्चा जिला बस्तर की प्रथम संगठनात्मक बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय जगदलपुर में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत करने के साथ साथ आगामी 19 मई को बस्तर की पावन धरा पर होने वाली ‘मध्य क्षेत्रीय परिषद’ की उच्च-स्तरीय बैठक की तैयारियों और युवा मोर्चा की सहभागिता पर चर्चा करना रहा।
बैठक में वक्ताओं ने इस बात पर हर्ष व्यक्त किया कि बस्तर के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर की सुरक्षा और विकास केंद्रित बैठक आयोजित हो रही है। आगामी 19 मई को देश के गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 मई की रात्रि में ही जगदलपुर पहुंच जाएंगे, जो बस्तर के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनशीलता और प्राथमिकता को दर्शाता है। बैठक में यह रेखांकित किया गया कि इस हाई लेवल बैठक के केंद्र में नक्सल उन्मूलन, अंतर्राज्यीय सुरक्षा, बॉर्डर सेफ्टी और बस्तर सहित मध्य भारत के विकास जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषय होंगे। इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सह कोषाध्यक्ष कीर्ति पाढ़ी, नगर अध्यक्ष पश्चिम मंडल प्रकाश झा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, भरत बघेल, आंनद झा, विकास पात्रों, जीवनाथ मौर्य, रामप्रसाद मौर्य, डीकेश नाग, मयंक दीवान, सोमप्रकाश जोशी, अनुष्का साहू, अमित कपूर, रोहन घोष, मोरध्वज सेठिया, तमिश नायडू, मनी विक्रम नायडू, तेजस्विता घोष, काजल वर्मा, शैलेंद्र भदौरिया, रवि नेताम, शरद श्रीवास्तव, जशवंत जोशी, प्राचीन तिवारी, आदर्श ठाकुर, मुकेश शर्मा, विवेक साहू, नरेन्द्र पांडे, रमेश नायडू, अनिमेष चौहान, रुपेश समरथ, गुलाम अशरफ गोरी, राज पांडे, रितेश झा सहित भारी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।