स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आर्दश महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल हुयें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

 

जगदलपुर। शहर के घरमपुरा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आर्दश महाविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, महापौर संजय पांडे,पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष जनभागीदारी समिति डाॅ सुभाऊ कश्यप के उपस्थिति में संपन्न हुआ। वार्षिकोत्सव समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र में माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने संबोधित करते हुए कहा कि छात्र छात्राओं की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा सुसंयोजित , रचनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। किरण देव ने अपने महाविद्यालय अध्धयन समय के अनुभव को साझा किया। अपने जीवन काल में छात्र जीवन सर्वश्रेष्ठ होता है। अपने पढ़ाई में लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई कर अपने लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करें । देव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मन लगाकर अध्ययन करें । छात्र जीवन में अपने प्रतिभाओं को निखारने का सबसे अच्छा माध्यम होता है । हमारे भारत देश का काफी गौरवशाली इतिहास रहा है । हमारे युवा पीढ़ी राष्ट्र की शक्ति है । सभी विधार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने प्रतिवेदन में महाविद्यालय के विकास के संबंध में जो मांग रखी थी उसे जल्द पूरा करने की बात कही।

वही कार्यक्रम का संबोधित करते हुए महापौर से संजय पांडे ने कहा कि विद्या के साथ संस्कार का होना आवश्यक है। अपनी संस्कृति एवं संस्कार से जुड़कर रहना है । अपने जीवन काल में अनुशासन, मर्यादा, धैर्यता एवं शिक्षा का होना जरूरी है ।  श्री पांडे ने वार्षिक उत्सव की सभी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की । साथ ही जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए वार्षिक उत्सव का दिन ऐतिहासिक होता है। विद्यार्थी अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसे लक्ष्य को प्राप्त करना है । वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया । वही कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ राजीव गुहे ने महाविद्यालय के वार्षिक प्रतिवेदन को अतिथियों के समक्ष रखा। इस दौरान जनभागीदारी के सदस्य दीप्तिपांडे, पार्षद पूनम सिन्हा, योगेश ठाकुर एवं महाविद्यालय के प्रोफेसर व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *