प्रधानमंत्री मोदी की अदूरदर्शिता के कारण देश में अफरा-तफरी – दीपक बैज

0 डीजल-पेट्रोल का रेट बढ़ाना था तो संकट का माहौल बना दिया गया

रायपुर। प्रधानमंत्री मोदी की अदूरदर्शी अपील के कारण देश में पेट्रोल डीजल को लेकर अफरा तफरी का माहौल बनाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने अपील के कारण पूरे देश में भय पैदा कर दिया, लोग पेट्रोल डीजल के संकट के भय से ग्रसित होकर पेट्रोल पंपों पर लाइन लगा रहे है। दूसरी तरफ देश भर के आधे पेट्रोल पंपो का ड्राई हो जाना भी लोगो में भय का बड़ा कारण है। सरकार के पास पर्याप्त स्टाक है, तो सरकार सप्लाई को सुचारू क्यों नहीं कर पा रही, यदि सभी पंपो में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल मिलेगा तो लोग खुद ही कतार में नहीं लगेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार को पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ाना था, इसलिये यह ड्रामा किया गया। प्रधानमंत्री मोदी को पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ाना था, तो उन्होंने उसके पहले संकट का पूरा माया जाल रचा, रेट तो बढ़ाया ही जनता को परेशान कर दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बचत करना एक अलग विषय है, लेकिन कमी होना अलग विषय है। प्रधानमंत्री ने बचत करने की अपील के साथ कमी को जोड़ दिया। जिससे हालात इतने भयावह बने है। यह मोदी की अदूरदर्शिता है, जिसका खामियाजा देश को भुगतना पड़ रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इसके पहले भी नोटबंदी, जीएसटी और लॉकडाऊन के समय भी मोदी की अदूरदर्शिता देश की जनता पर भारी पड़ी थी। मोदी अपने आत्म प्रचार में तथा स्वंय को सबसे महान बताने के चक्कर में देश के सामने नया-नया संकट खड़ा करते है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से देश नहीं संभल रहा, देश ने पहले भी अनेकों ऐसे संकट देखे है, तब भारत की तत्कालीन सरकारों ने सूझबूझ से इन समस्याओं का सामना किया था। मोदी ने तो आज तक इस वैश्विक संकट पर विपक्षी दलों की बैठक तक नहीं बुलाई। जब उनसे स्थितियां नहीं संभल रही तो देश की जनता से कम उपयोग की अपील कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *