0 टीचर्स एसोसिएशन ने जेडी को सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव एवं जिलाध्यक्ष कांकेर स्वदेश शुक्ला, आईटी सेल प्रभारी कांकेर राजेंद्र खुड़श्याम ने संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग को ज्ञापन सौंपकर शिक्षक संवर्ग द्वारा टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने संबंधी टीप सेवा पुस्तिका में इंट्री करने के लिए आदेश प्रसारित करने की मांग की है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि एनसीटीई द्वारा जारी निर्देशों के तहत् शिक्षक भर्ती के लिए टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है।अतः बस्तर संभाग में कार्यरत शिक्षक संवर्ग जिन्होंने टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण की है उनकी सेवा पुस्तिका में टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने संबंधी टीप इंट्री करने से समय समय पर शासन द्वारा वांछित जानकारी प्रामाणिकता के साथ प्रेषित की जा सकेगी।