सुशासन तिहार में दूर की समस्याएं हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

०  अभनपुर नगर पालिका में हुआ शिविर का आयोजन 
०  विधायक इंद्र कुमार साहू की रही मौजूदगी 
रायपुर/अभनपुर। सुशासन तिहार के तहत अभनपुर नगर पालिका परिषद में शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में आमजन की समस्याओं का निराकरण किया गया तथा हितग्राहियों को शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू ने विभिन्न विभागों के कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर के पार्षदगण रूपनारायण साहू, मीना साहू, गब्बू ध्रुव, भाजपा कार्यकर्ता बिहारी साहू, किशोर साहू, ईश्वर साहू, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोयल भट्ट, राजा राय, नगर पालिका के जनप्रतिनिधि, तहसीलदार, एसडीएम, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *