0 पूजा अर्चना से निर्माण कार्यों की शुरुआत
जगदलपुर। विगत दिनों 24 करोड़ 72 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं महापौर संजय पांडे द्वारा किया गया था। जिसमें दलपत सागर का विकास व सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। इसके साथ-साथ मुक्तिधाम, समूद चौक, पावर हाउस, पंच पथ चौक से आमागुड़ा चौक तक मार्ग चौड़ीकरण का भी कार्य का भूमिपूजन किया गया। साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया था
विधायक किरण सिंह देव द्वारा किए गए विभिन्न सीसी सड़क व नाली निर्माण के भूमिपूजन के तहत मंगलवार को गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 36 में महापौर संजय पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन एवं वार्डवासियों द्वारा पूजा अर्चना कर रोड एवं नाली निर्माण की शुरुआत की गई। ग्रीन सिटी मे कश्यप के घर के सामने से गोविंदनी विला आरसीसी नाली निर्माण 09 लाख 98 हजार,सडक पारा मानव संग्रहालय के सामने आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क निर्माण 7 लाख 50 हजार एवं फूलों गली एमपीएम हॉस्पिटल के आगे अगहनपुर स्कूल के बाजू में सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण 03 लाख 50 हजार कुल 20 लाख 98 हजार के विकास कार्य किए जा रहे हैं। रोड व नाली निर्माण की शुरुआत होने पर वार्डवासियों ने विधायक किरण सिंह देव, सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन एवं गुरु गोविंद सिंह वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर महापौर संजय पांडे ने कहा कि जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्य तेज गति के साथ हो रहे हैं। जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। जगदलपुर शहर की तस्वीर बदल रही है। सरकार के नेतृत्व में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। विकास अनवरत जारी रहेगा। पार्षद संग्राम सिंह राणा ने विधायक, सांसद एवं महापौर का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने वार्ड के लोगों की मांगों को आज पूरा किया। लंबे समय नाली एवं सड़क की मांग की जा रही थी। मांग पूरी होने से वार्डवासियों में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरसिंग राव, लोककर्म विभाग सभापति निर्मल पाणिग्रही, स्वच्छता सभापति सुरेश गुप्ता, आवास नियोजन सभापति योगेंद्र पांडे, पार्षद नेहा ध्रुव, संतोष गौर, श्यामसुंदर बघेल, सुरेश कश्यप, वाईवीएस राव, किशोर कुमार कश्यप, एम. भगत, देवाशीष विश्वास, सत्यनारायण जोशी, राजेंद्र नाग, बिलास साहा, देवकी भगत, आरती फिलिप्स, ममता खरे, सब इंजीनियर दिलीप मरकाम, ठेकेदार मुकेश गुप्ता, शांति कुमार शुक्ला सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।