जगदलपुर। माई दंतेश्वरी की नगरी जगदलपुर शहर की धरोहर गंगा मुंडा तालाब के कायाकल्प, विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु भूमिपूजन समारोह आज 11 मई को सुबह 11 बजे आयोजित है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव, बस्तर सांसद महेश कश्यप होंगे। महापौर संजय पाण्डेय ने नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है। महापौर संजय पाण्डेय ने बताया कि सौंदर्यीकरण कार्य के तहत गंगामुंडा तालाब के चारों ओर डामरीकृत सड़क और मजबूत टो-वाल का निर्माण कराया जाएगा।