महापौर संजय पांडे ने श्वान पूजा कर की शहर के प्रथम एबीसी सेंटर की शुरुआत

0 अभियान में सहयोग करें शहरवासी: संजय पाण्डेय 

0 सेंटर में होगा आवारा कुत्तों का बधियाकरण और टीकाकरण

जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर द्वारा शहर को श्वान जनित समस्याओं से मुक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महाराणा प्रताप वार्ड के एसएलआरएम डोंगरी सेंटर के पास एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसी) का उद्घाटन महापौर संजय पांडेय, एमआईसी टीम, पार्षदों एवं निगम अमले द्वारा श्वान का विधिवत पूजन कर उन्हे दूध पिलाकर एवं आहार खिलाकर विधिवत शुभारंभ किया गया।श्वानों के संबंध में लगातार आ रही शिकायतों को महापौर संजय पांडेय ने संज्ञान में लेकर पशु प्रेमी संगठन से सहयोग लिया तथा पशु विभाग, नगर निगम की अलग-अलग कमेटियां बनाकर सभी की जिम्मेदारियां तय की। कमेटियां बधियाकरण कार्य संचालन हेतु नियुक्त स्नेह एनीमल वेलफेयर सोसायटी के कार्यों में सहयोग तथा निगरानी करेंगी। शहर के पशु प्रेमी संस्था स्ट्रे सेफ फाउन्डेशन के लुप्तेश जगत, मानसी गुप्ता, पूजा सिंह, अभिषेक मिश्रा, रुपाली परोई एवं उनकी टीम का लगातार सहयोग मिल रहा है। लुप्तेश जगत को निगरानी समिति के सदस्य बनाया गया है जिससे कि श्वानों को पकड़ने के कार्य में उन्हे नुकसान न पहुचे तथा उनकी देखभाल में कमी न हो। धरमपुरा के अलग-अलग क्षेत्र से पकड़े गए 22 आवारा श्वानों को एबीसी सेंटर में स्नेह एनीमल वेलफेयर सोसायटी के डॉ. विवेक सांगवान, डॉ. विनीत यादव एवं टीम द्वारा प्री-केयर केनल में रखा गया है। इन श्वानों का बधियाकरण, डी-वार्मिंग तथा रेबीज टीकाकरण किया जाएगा। इसके पश्चात तीन दिन तक पोस्ट केयर में रखकर उनकी सेवा की जाएगी। पूर्ण स्वास्थ्य लाभ दिलाने के बाद उन्हें पुनः उसी स्थान पर छोड़ा जाएगा जहां से उन्हें पकड़ा गया था। आने वाले समय में शहर के विभिन्न वार्डों में चरणबद्ध तरीके से यह अभियान चलाया जाएगा, जिससे आवारा श्वानों की संख्या नियंत्रित होने के साथ साथ शहर में आवारा श्वान के भय से मुक्त वातावरण तैयार किया जा सके। प्रतिमाह 500 श्वानों का बधियाकरण कार्य का लक्ष्य रखा गया है। बधियाकरण में निकाले गए आर्गन को सुरक्षित रखा जाए गा तथा लक्ष्यपूर्ति के बाद पशु विभाग के विशेषज्ञों के निगरानी में वैज्ञानिक विधि से उनका निष्पादन किया जाएगा। निगरानी समिति में नोडल अधिकारी गोपाल भारद्वाज कार्यपालन अभियंता, सहायक नोडल अधिकारी हेमंत श्रीवास स्वास्थ्य अधिकारी, सदस्य डाॅ. गीतिका ध्रुव पशु चिकित्सक सहायक शल्यज्ञ, अजय बनिक स्वच्छता निरीक्षक, लुप्तेश जगत स्ट्रे सेफ फाउन्डेशन शामिल हैं। नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने वार्डों में आवारा श्वानों की जानकारी निदान के टोल फ्री नंबर 1100, स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत श्रीवास को मोबाईल नंबर 9425266016 पर एवं लुप्तेश जगत को मोबाईल नंबर 9770102327 पर दे सकते हैं। ताकि श्वानों का वैज्ञानिक एवं सुरक्षित तरीके से बधियाकरण कर शहर में सुरक्षित वातावरण बनाया जा सके। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, राणा घोष, योगेंद्र पाण्डे, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, पार्षद नेहा ध्रुव, पारुल बोथरा, श्यामसुंदर बघेल, बसंती समरथ, गायत्री बघेल, नगर निगम के कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, हेमंत श्रीवास, अजय बनिक, पशु चिकित्सा विभाग से डॉ. केके देव, डॉ. गीतिका ध्रुव, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ एनके मांझी, स्ट्रे सेफ फाउंडेशन से लुप्तेश जगत, राजीव निगम, राजपाल कसेर, नवीन बोथरा उपस्थित रहे।

मेयर पाण्डेय की अपील

महापौर संजय पाण्डेय ने कहा है कि नगर निगम द्वारा शुरू किया गया यह एबीसी अभियान शहर में आवारा श्वानों की संख्या को नियंत्रित करने के साथ-साथ रेबीज जैसी बीमारियों की रोकथाम में भी सहायक सिद्ध होगा। शहर को श्वान जनित समस्याओं से मुक्त करने के इस महा अभियान में सभी पशु प्रेमियों एवं आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। मेयर श्री पाण्डेय ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और अपने क्षेत्रों में आवारा श्वानों की जानकारी निगम द्वारा जारी हेल्पलाईन नंबर बर पर दें जिससे सभी श्वानों का व्यवस्थित उपचार एवं बधियाकरण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *