जगदलपुर नगर निगम में 16 साल का संपत्ति कर एकमुश्त जमा, 68 हजार से अधिक की राशि निगम को मिली

जगदलपुर। नगर पालिका निगम जगदलपुर में एक करदाता ने 16 वर्षों का बकाया संपत्ति कर एकमुश्त जमा कर उदाहरण प्रस्तुत किया है। बुधवार को निगम कार्यालय में राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा एवं सहायक राजस्व निरीक्षक साधु राम बघेल की उपस्थिति में आर.एन. ठाकुर व प्रसून ठाकुर ने कुल 68,264 रुपये की राशि जमा की।
नगर निगम द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों पर वार्षिक संपत्ति कर लगाया जाता है, जो निगम के राजस्व का प्रमुख स्रोत है। यह कर संपत्ति के मूल्यांकन, स्थान, आकार और निर्माण के प्रकार के आधार पर निर्धारित किया जाता है।

समय पर कर जमा नहीं करने पर उस पर ब्याज भी लगाया जाता है। इस अवसर पर राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने करदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी नागरिक समय पर अपना कर जमा करें, ताकि अतिरिक्त शुल्क (अधिभार) से बचा जा सके। उन्होंने वर्ष 2026-27 के संपत्ति कर में मिलने वाले लाभों का भी उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *