
० सीसी रोड, डोम शेड और तालाबों का होगा निर्माण
जगदलपुर। विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में बुधवार का दिन विकास की नई इबारत लिखने वाला रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं बस्तर सासंद महेश कश्यप ने 2 करोड़ 65 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर विकास कार्यों की क्षेत्रवासियों को सौगात दी। इस व्यापक अभियान में विधानसभा क्षेत्र के नगरनार मंडल में मारकेल, भेजापदर, घाटपदमूर, करनपुर, आसना, आड़ावाल, बम्हनी, गरावंड खुर्द, नगरनार, हल्बा कचोरा में डोम शेड, सड़क संपर्क, देवगुड़ी ,मातागुड़ी का उन्नयन कार्य को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। जो बस्तर के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नगरनार मंडल के मारकेल में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते ग्राम बम्हनी में डोम शेड निर्माण कार्य लागत 20 लाख रुपए,करनपुर डोम शेड निर्माण लागत 20 लाख रुपए एवं गरावण्ड खुर्द में डोम शेड निर्माण लागत 20 लाख रुपए के विकास कार्यों के साथ आड़ावाल में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य लागत 13 लाख रुपए, कालीपुर में सीसी सड़क निर्माण कार्य लागत 4 लाख रुपए, मारकेल में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य लागत 14 लाख रुपए, भेजापदर में सीसी सड़क व नाली निर्माण लागत 12.85 लाख रुपए, खम्हार गांव सीसी सडक निर्माण लागत 9.50 लाख रुपए, धाटपदमूर में सीसी सड़क निर्माण लागत 13.50 लाख रुपए, आसना में सीसी सड़क निर्माण लागत 3.28 लाख रूपए, करनपुर में सीसी सड़क निर्माण लागत 10 लाख रुपए एवं खूटपदर में सीसी सड़क निर्माण लागत 10 लाख रुपए आदि कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया ।
वहीं नगरनार मंडल में विभिन्न ग्राम पंचायतों में देवगुड़ी व मातागुड़ी का उन्नयन व शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया जिसमें मारकेल में हनुगुड़ी का उन्नयन कार्य लागत 05 लाख रुपए, कालीपुर में हिंगलाज माता गुड़ी का उन्नयन कार्य लागत 05 लाख रुपए,धनपुंजी में दंतेश्वरी माता गुड़ी,बामनदई माता गुड़ी में शेड निर्माण कार्य लागत 15 लाख रुपए, नगरनार राममंदिर में शेड निर्माण व उन्नयन कार्य लागत 15 लाख रुपए,बुरूदंबाड़ा सेमरा में माता गुड़ी में आहता निर्माण कार्य लागत 05 लाख रुपए,करनपुर में रामपाल व ठाकुरानी माता गुड़ी में उन्नयन कार्य लागत 15 लाख रुपए,बीजापुट में कोदईमाता गुड़ी में उन्नयन कार्य लागत 15 लाख रुपए एवं हल्बाकचोरा में मां गंगादई माता गुड़ी में आहता निर्माण व शेड निर्माण कार्य लागत 20 लाख रुपए एवं कुम्हली जीरागांव में तालाब उन्नयन कार्य लागत 19.69 लाख रुपए आदि समेत कुल 02 करोड़ 65 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि हमारी सरकार बस्तर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और बुनियादी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि ये महज निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रगति के रास्ते हैं। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नगरनार मंडल की विभिन्न पंचायतों में जनता की मांग के अनुरूप डोम शेड निर्माण, सीसी सड़कें, नाली, देवगुड़ी, मातागुड़ी एवं सांस्कृतिक मंच व अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। क्षेत्र की जनता की वर्षो पुरानी मांग के तहत बम्हनी, गरावंड खुर्द एवं करनपुर में डोम शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। डोम शेड निर्माण से क्षेत्र की जनता को सुविधा होगी। श्री देव ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन एवं कार्यक्रम करने में हो रही दिक्कतों से निजात मिलेगी। हमारा लक्ष्य है कि बस्तर का कोई भी गांव पहुंच विहीन न रहे। साथ ही क्षेत्र में विभिन्न देवगुड़ी व मातागुड़ी का उन्नयन व शेड निर्माण कार्य जनता की मांग के अनुरूप हो रहे हैं। क्षेत्र की जनता का देवगुड़ी व मातागुड़ी से विशेष आस्था और पंरपरा से जुड़ाव होता है। जिसके लिए हमारी सरकार मंदिरों, देवगुड़ी व माता गुड़ी के उन्नयन कार्य हेतु लगातार कार्य कर रही है।
श्री देव ने कहा हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा। विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी।विधायक किरण देव ने कहा क्षेत्र की जनता से किए गए विकास के वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। हर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। वहीं भूमिपूजन कार्यक्रम में संबोधित करते सांसद महेश कश्यप ने कहा क्षेत्र का विकास करना हमारा दायित्व है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य करा रही है। जनमानस की मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। आज नगरनार मंडल में दो करोड़ रुपए से ज्यादा के कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ सुभाऊ कश्यप, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जिला पंचायत सदस्य बिंदू साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम कश्यप, मंडल प्रभारी रजनीश पाणिग्रही, सुब्रतो विश्वास, जनपद पंचायत सदस्य, संरपंच एवं मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया, सीमांचल दास, राजेश शर्मा, मनोज पटेल, रूपेश समरथ, तपन सरकार, राधे पंद्रे, जनपद सीईओ अमित भाटिया एवं अन्य उपस्थित थे।