
जगदलपुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर के परिसर में अटल प्रवेश द्वार और लोक माता अहिल्या बाई होलकर मार्ग का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वन मंत्री केदार कश्यप, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा सांसद महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, सीजी ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पांडेय की उपस्थिति में किया गया।